युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी से मचा बवाल और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया डरपोक
February 24, 2026

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए कहा कि उन्हें अपने ‘बब्बर शेर’ साथियों पर गर्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के हितों से समझौता कर रही है और सच से डर रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे कायर पीएम बताया। गिरफ्तारी के बाद राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। जहां भाजपा ने इस विरोध को वैश्विक स्तर पर भारत की छवि बिगाड़ने वाला कृत्य कहा है, वहीं कांग्रेस इसे लोकतंत्र और किसानों के हक की लड़ाई बता रही है।