पीएम मोदी का इस्राइल दौरा और ड्रोन डील जो बदल देगी युद्ध की परिभाषा

पीएम मोदी का इस्राइल दौरा और ड्रोन डील जो बदल देगी युद्ध की परिभाषा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इस्राइल यात्रा रक्षा क्षेत्र में भारत की ताकत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 25-26 फरवरी को होने वाली इस मुलाकात में 8.6 अरब डॉलर का रक्षा समझौता होगा। इसमें मुख्य आकर्षण ‘हेरोन एमके-2’ ड्रोन है, जो 35 हजार फीट की ऊंचाई पर लगातार 45 घंटे तक उड़ान भरकर दुश्मन के छक्के छुड़ा सकता है।

मौजूदा दौर में ड्रोन युद्ध का सबसे घातक और सस्ता हथियार बनकर उभरा है। यह न केवल सटीक निशाना लगाता है बल्कि रडार की पकड़ में भी नहीं आता। पीएम मोदी के इस दौरे में ‘मेक इन इंडिया’ के तहत तकनीक हस्तांतरण पर जोर दिया जा सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत की यह सामरिक साझेदारी वैश्विक राजनीति में बेहद अहम मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *