मेरठ में रमजान की खुशियां मातम में बदलीं भीषण आग ने ली जुड़वां बच्चों समेत एक ही परिवार के छह लोगों की जान
February 24, 2026

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके में सोमवार रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह महीने की दो मासूम जुड़वां बहनें भी शामिल हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार मकान के निचले हिस्से में रखे कपड़ों के भंडार में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
तंग गलियों के कारण दमकल विभाग को बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन पांच बच्चों समेत छह लोग नहीं बच सके। पुलिस और दमकल विभाग गैस रिसाव और आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रहे हैं।