कॉफी के एक कप ने बनाया इस महिला को दुनिया का सबसे अमीर इंसान और वायरल हुई रसीद

कॉफी के एक कप ने बनाया इस महिला को दुनिया का सबसे अमीर इंसान और वायरल हुई रसीद

नॉटिंघम की रहने वाली 29 वर्षीय सोफी डाउनिंग 12 फरवरी को उस वक्त दंग रह गईं जब एक कैफे में कॉफी खरीदते समय उनकी रसीद पर 63 क्वाड्रिलियन पाउंड से अधिक का बैलेंस दिखाई दिया। यह राशि एलन मस्क की कुल संपत्ति से भी लगभग 1,00,000 गुना अधिक थी। सोफी केवल 10 पाउंड के गिफ्ट कार्ड का उपयोग करके अपना पसंदीदा पेय खरीदने गई थीं।

कैफे के पेमेंट सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के कारण यह अविश्वसनीय राशि रसीद पर छप गई थी। हालांकि कॉफी शॉप प्रशासन ने बाद में इसे एक यांत्रिक त्रुटि करार दिया और स्पष्ट किया कि यह वास्तविक संपत्ति नहीं थी। फिर भी एक पल के लिए कागजों पर दुनिया की सबसे अमीर महिला बनने की यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *