कैंसर मुक्त होगा बेटियों का भविष्य और केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

कैंसर मुक्त होगा बेटियों का भविष्य और केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर की १४ साल की किशोरियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन देने का बड़ा कदम उठाया है। बजट २०२४ के वादे के अनुसार, अगले कुछ दिनों में यह राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। सरकार ने २०२७ तक २.६ करोड़ वैक्सीन डोज देने का लक्ष्य रखा है।

बाजार में ‘गार्डासिल’ वैक्सीन की कीमत लगभग ३,৯२७ रुपये है, लेकिन सरकारी अभियान के तहत यह पूरी तरह मुफ्त मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में यह टीका लगाने से संक्रमण से पहले ही सुरक्षा मिल जाएगी। इससे भारत में हर साल सर्वाइकल कैंसर से होने वाली हजारों मौतों को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *