सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक और केरल का नाम केरलम करने पर लगी मुहर

सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक और केरल का नाम केरलम करने पर लगी मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नवनिर्मित ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय कैबिनेट की पहली ऐतिहासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही, श्रीनगर में नए एकीकृत एयरपोर्ट टर्मिनल और अहमदाबाद मेट्रो के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचागत प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई।

पीएम मोदी ने इसे राष्ट्रसेवा का ‘कर्तव्य-यज्ञ’ बताते हुए स्वदेशी सोच पर जोर दिया। कैबिनेट ने कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाकर 5,925 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके अलावा, बिजली क्षेत्र में बड़े सुधारों और रेल लाइनों के विस्तार से जुड़े कई दूरगामी फैसले लिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *