अमेरिकी महाशक्ति पर भारी पड़ा टॉयलेट संकट और टल सकता है ईरान मिशन

अमेरिकी महाशक्ति पर भारी पड़ा टॉयलेट संकट और टल सकता है ईरान मिशन

दुनिया का सबसे महंगा और आधुनिक अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड इन दिनों एक गंभीर तकनीकी समस्या से जूझ रहा है। लगभग १.১০ लाख करोड़ रुपये की लागत से बने इस युद्धपोत का हाई-टेक सीवेज सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया है। इसके कारण जहाज पर मौजूद ४,६०० से अधिक नाविकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दैनिक कार्यों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

इस प्लंबिंग समस्या के कारण ओमान की खाड़ी में ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य रणनीति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार तैनाती और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से सैनिकों का मनोबल गिर रहा है, जो किसी भी बड़े हमले की योजना को प्रभावित कर सकता है। हालांकि नौसेना इसे जल्द ठीक करने का दावा कर रही है, लेकिन समुद्र के बीच इस बड़ी खामी को सुधारना नामुमकिन नजर आ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *