मेटा ने कोर्ट में स्वीकारी इंस्टाग्राम की कड़वी सच्चाई क्या देख रहे हैं किशोर
February 24, 2026

मेटा ने कैलिफोर्निया कोर्ट में खुलासा किया कि १३ से १५ साल के हर पांच में से एक किशोर इंस्टाग्राम पर अनचाही अश्लील सामग्री देख रहा है। कंपनी के शोधकर्ताओं के अनुसार किशोर न केवल ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं बल्कि अपने माता-पिता के डिजिटल फैसलों को भी प्रभावित करते हैं।
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया प्रोडक्ट्स किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे हैं जिससे तनाव और लत बढ़ रही है। अमेरिका सहित दुनिया भर में मेटा पर नाबालिगों को असुरक्षित सामग्री परोसने और उन्हें एडिक्ट बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं।