अहमदाबाद में भीषण आग ने छीनी पिता और बेटे की जिंदगी
February 24, 2026

गुजरात के अहमदाबाद स्थित वेजलपुर की कृष्ण नगरी सोसाइटी में बीती रात भीषण आग लगने से पिता ध्रुव गोहिल और बेटे शाश्वत की दर्दनाक मौत हो गई। घर में सो रहे परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरा मकान लपटों की चपेट में आ गया। हादसे में घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।
दमकल विभाग ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की गहन जांच कर आग लगने के सटीक कारणों का पता लगा रही है।