जापान की सैन्य तैयारियों पर भड़का चीन और ४० कंपनियों के निर्यात पर लगाई कड़ी रोक

जापान की सैन्य तैयारियों पर भड़का चीन और ४० कंपनियों के निर्यात पर लगाई कड़ी रोक

चीन ने जापान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ४० जापानी संस्थाओं पर निर्यात प्रतिबंध लगा दिए हैं। बीजिंग का आरोप है कि ये कंपनियां जापान के सैन्यीकरण में मदद कर रही हैं। जापानी प्रधानमंत्री सना ताकाइची द्वारा ताइवान के समर्थन में दिए गए बयानों के बाद चीन की इस कार्रवाई ने दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में कड़वाहट बढ़ा दी है।

इस प्रतिबंध के तहत मित्सुबिशी और फुजित्सु जैसी २० प्रमुख कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया गया है, जो अब चीन से दोहरे उपयोग वाली वस्तुएं नहीं खरीद सकेंगी। अन्य २० कंपनियां निगरानी सूची में हैं। जापान ने चीन के इस फैसले को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के खिलाफ बताते हुए औपचारिक विरोध दर्ज कराया है और इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य करार दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *