बिना लिखित परीक्षा एसबीआई में अफसर बनने का सुनहरा मौका
February 24, 2026

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के ११६ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन सीधे साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार २३ फरवरी से १५ मार्च २०२६ तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटी, ऑडिट और सीए क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों के लिए यह बेहतरीन अवसर है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ७५० रुपये तय किया गया है।