ईरान से जंग की आहट के बीच अमेरिकी युद्धपोत पर टॉयलेट संकट ने बढ़ाई मुश्किलें
February 24, 2026

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना एक अजीबोगरीब समस्या से जूझ रही है। दुनिया के सबसे महंगे विमानवाहक पोत ‘यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड’ पर सीवेज सिस्टम फेल होने से हड़कंप मच गया है। मध्य पूर्व में तैनात इस युद्धपोत के ६५० में से अधिकांश शौचालय खराब हो चुके हैं, जिससे लगभग ४५०० सैनिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सैनिकों को दैनिक कार्यों के लिए घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है क्योंकि जहाज की वैक्यूम आधारित ड्रेनेज प्रणाली पूरी तरह ठप है। पाइपों में कैल्शियम जमने के कारण मरम्मत कार्य जटिल हो गया है और इंजीनियर दिन-रात मशक्कत कर रहे हैं। वेनेजुएला अभियान में मुख्य भूमिका निभाने वाला यह शक्तिशाली पोत फिलहाल तकनीकी विफलता के कारण आंतरिक कलह और गंदगी की चुनौती से लड़ रहा है।