ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें दिग्गज कंपनी फेडेक्स ने ठोका मुकदमा
February 24, 2026

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक शुल्क को अवैध करार देने के बाद फेडेक्स ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत में मुकदमा दायर कर वसूला गया सारा टैक्स वापस करने की मांग की है। अदालत का यह फैसला ट्रंप के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, टैक्स वापसी की यह प्रक्रिया काफी जटिल हो सकती है क्योंकि अदालत ने पैसे लौटाने पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। फेडेक्स इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने वाली पहली बड़ी कंपनी बन गई है। दूसरी ओर, ट्रंप प्रशासन ने हार न मानते हुए वैश्विक स्तर पर नए सिरे से टैक्स लागू करने का आदेश दिया है।