उदयपुर के महलों में मनेगा ‘विराश’ की शादी का जश्न; करोड़ों का बजट और शाही दावत, जानें पूरी डिटेल

फिल्म जगत की सबसे पसंदीदा जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। 24 फरवरी से ही प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इस ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर का मशहूर ‘आईटीसी मेमेंटोस’ (ITC Mementos) सजाया गया है, जो अपनी शाही भव्यता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
तीन लग्जरी होटलों में बंटी है खुशियां: विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए तीन प्रीमियम होटलों को चुना है। मुख्य शादी आईटीसी मेमेंटोस में होगी, जबकि अन्य रस्में रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट उदयपुर पैलेस में आयोजित की जा रही हैं। अरावली पहाड़ियों और जंगलों के बीच 106 एकड़ में फैला आईटीसी मेमेंटोस अपनी खूबसूरती से सबका मन मोह रहा है। यहाँ मेहमानों के लिए 117 से ज्यादा सुइट्स और विला बुक किए गए हैं।
शाही सुइट और महंगा खर्च: यहाँ ठहरना काफी महंगा है। होटल के लग्जरी सुइट का किराया प्रतिदिन करीब 2 लाख रुपये से शुरू होता है, जिसमें प्राइवेट पूल और गार्डन की सुविधा मिलती है। साधारण कमरों का किराया भी 35,000 रुपये के आसपास है। खाने-पीने की बात करें तो यहाँ ‘कबाब्स एंड करी’ और ‘रॉयल वेगा’ जैसे रेस्टोरेंट्स में राजस्थानी और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की भरमार है।
‘विराश प्रीमियर लीग’ और बजट: शादी का आगाज एक अनोखे अंदाज में हुआ, जिसे ‘विराश प्रीमियर लीग’ (VIROSH Premier League) नाम दिया गया। यह एक मजेदार क्रिकेट मैच था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जानकारों की मानें तो इस भव्य शादी का बजट 1 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। रश्मिका की कुल संपत्ति 66 करोड़ और विजय की संपत्ति 70 करोड़ के आसपास है, ऐसे में उदयपुर की यह ‘रॉयल वेडिंग’ साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक होने वाली है।