हावड़ा के पिलखाना में सरेआम फायरिंग; नशेड़ी पति ने कोचबिहार में पत्नी को उतारा मौत के घाट

पश्चिम बंगाल के हावड़ा और कोचबिहार जिलों से हत्या की दो दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं। हावड़ा में जहां एक प्रमोटर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं कोचबिहार में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

हावड़ा शूटआउट: हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के पिलखाना में शफीक खान (27) नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दो हमलावर, हारून और रोहित, शफीक से बात कर रहे थे और अचानक उन्होंने पिस्तौल निकालकर उसके सिर और सीने में 4 गोलियां दाग दीं। शफीक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को शक है कि यह प्रमोटिंग के पैसों के विवाद का मामला है।

कोचबिहार हत्याकांड: कोचबिहार के वार्ड नंबर 1 में राजदीप बरुआ नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी अंबालिका सरकार की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि राजदीप अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। पुलिस ने आरोपी राजदीप को अस्पताल परिसर से हिरासत में ले लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *