निवेश का महाकुंभ: जापान से उत्तर प्रदेश लौटेगी बड़ी खुशहाली, ऑटोमोबाइल और एग्री सेक्टर में होगा बड़ा काम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के पहले ही दिन राज्य को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यूपी सरकार ने कृषि, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में लगभग ১১,००० करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इन दिग्गज कंपनियों के साथ हुआ करार: जापान की मशहूर बहुराष्ट्रीय कंपनी Kubota Corporation यूपी में कृषि उपकरणों के आधुनिकीकरण के लिए निवेश करेगी। इसके साथ ही Minda Corporation इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के इकोसिस्टम को मजबूत करेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में JAE और Nagase & Co. जैसी कंपनियां तकनीक साझा करेंगी। रियल एस्टेट और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए O&O Group के साथ भी महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।

यूपी की अर्थव्यवस्था पर असर: विशेषज्ञों का कहना है कि जापानी कंपनियों के आने से राज्य में ‘टेक्नोलॉजी ट्रांसफर’ होगा, जिससे स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता बढ़ेगी। साथ ही, हजारों युवाओं को अपनी ही जमीन पर तकनीकी और औद्योगिक पदों पर नौकरियां मिलेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *