हावड़ा में प्रमोटर की हत्या: सुकांत मजूमदार ने पुलिस को घेरा, बोले- बंगाल में अपराधियों को मिलता है संरक्षण

हावड़ा के गोलाबाड़ी-पिलखाना इलाके में एक युवा प्रमोटर शफीक खान की सनसनीखेज हत्या ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि बंगाल में अपराधियों को सत्तापक्ष का खुला संरक्षण प्राप्त है।

पुलिस और विधायक पर निशाना: सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए सुकांत ने कहा, “विधायक के साथ रहने वालों को सात खून माफ हैं। पुलिस केवल आम जनता को परेशान करती है, लेकिन जब अपराधी सरेआम गोली मारकर आराम से टहलते हुए जाते हैं, तो पुलिस को कुछ दिखाई नहीं देता।” उन्होंने इस मामले में केवल शूटरों ही नहीं, बल्कि स्थानीय विधायक की भी गिरफ्तारी की मांग की।

वोटर लिस्ट और राष्ट्रपति शासन: वोटर लिस्ट में सुधार और प्रकाशन में हो रही देरी पर सुकांत ने कहा कि अगर समय पर संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं हुआ, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगना तय है। उन्होंने पानीहाटी में लोगों से वादा किया कि भाजपा सरकार आने पर ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के जरिए महिलाओं को लक्ष्मी भंडार से भी अधिक राशि दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *