रश्मिका और विजय की शादी का काउंटडाउन: प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर दी आशीर्वाद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में संस्कृत के वाक्यांश “सखा सप्तपद भव” का उल्लेख किया, जिसका अर्थ है सात फेरों के बाद जीवन भर की मित्रता। उन्होंने लिखा, “रुपहले पर्दे पर जादू बिखेरने वाली यह जोड़ी अब वास्तविक जीवन के दिव्य अध्याय की शुरुआत कर रही है। आने वाले साल उनके सपनों को पूरा करें।”

शाही शादी की झलक: शादी उदयपुर के आईटीसी होटल ‘मेमेंटोस’ में हो रही है। खबर है कि विजय की मां माधवी ने रश्मिका को खानदानी कंगन उपहार में दिए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें हैदराबाद की एक विशेष टीम भी शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *