स्क्रीनगार्ड के पीछे खूनी खेल! कर्नाटक के चित्रदुर्ग में दुकानदार पर चाकुओं से हमला, इलाके में तनाव

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महज एक मोबाइल स्क्रीनगार्ड को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार को चाकू मार दिया गया। यह घटना बुधवार को सांतों होंडा इलाके के पास स्थित एक मोबाइल शॉप में हुई।

क्या है मामला? दुकान के मालिक विक्रम चौधरी का एक ग्राहक से स्क्रीनगार्ड खरीदने और उसे मोबाइल पर लगवाने को लेकर विवाद हो गया था। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर विक्रम पर हमला कर दिया। हमले में विक्रम के कान पर गंभीर चोट आई है और उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्यवाही: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार बंदारू ने मौके का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। इस बीच, घटना से नाराज कई हिंदू कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर जमा होकर नारेबाजी की और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *