भारी विवाद के बाद NCERT का यू-टर्न! कक्षा ८ की ‘विवादास्पद’ पाठ्यपुस्तक को बाजार से वापस लिया

न्यायपालिका को ‘भ्रष्ट’ बताने वाले अध्याय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त नाराजगी के बाद केंद्र सरकार और NCERT ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को रिलीज हुई कक्षा ८ की सामाजिक विज्ञान की नई किताब ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड – पार्ट २’ को बाजार से वापस (Withdraw) ले लिया गया है।

अदालत का दबाव: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस किताब में दी गई सामग्री को न्यायपालिका की गरिमा पर एक ‘सुनियोजित हमला’ करार दिया था। कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे दिग्गज वकीलों ने भी स्कूल के बच्चों को न्यायपालिका के प्रति अविश्वास सिखाने पर आपत्ति जताई थी। सिंघवी ने कहा था कि इसमें केवल न्यायपालिका के भ्रष्टाचार की बात है, जबकि राजनेताओं और नौकरशाहों का कोई जिक्र नहीं है।

मंत्रालय का एक्शन: शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, विवाद को बढ़ता देख इस किताब की बिक्री तुरंत प्रभाव से रोक दी गई है। दिल्ली स्थित NCERT काउंटर से भी स्टॉक हटा लिया गया है। माना जा रहा है कि अब विवादास्पद अंशों को हटाकर या संशोधित कर नया संस्करण लाया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *