टीएमसी की लिस्ट में बड़े फेरबदल के संकेत! सोहम चक्रवर्ती और मनोज तिवारी की सीटों पर लटकी तलवार
February 25, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ की तैयारियों के बीच नंदीग्राम सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी की ड्राफ्ट कैंडिडेट लिस्ट में अभी तक नंदीग्राम के लिए किसी नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। २०२१ में ममता बनर्जी की शुभेंदु अधिकारी के हाथों हुई हार के बाद, अब कोई भी बड़ा नेता इस ‘हाई-प्रोफाइल’ सीट से रिस्क लेने को तैयार नहीं दिख रहा है।
टीएमसी की नई रणनीति: माना जा रहा है कि पार्टी इस बार किसी बाहरी हेवीवेट के बजाय नंदीग्राम के ही किसी ‘भूमिपुत्र’ (स्थानीय नेता) को शुभेंदु के सामने उतार सकती है। इसके अलावा, चंडीपुर से विधायक सोहम चक्रवर्ती और पोटाशपुर से उत्तम बारीक की सीटें बदली जा सकती हैं। उत्तर बंगाल में राजबंशी और चाय बागान के वोटों को साधने के लिए टीएमसी नए चेहरों पर दांव लगा सकती है।