“बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार कैंसर बन चुका है!” चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा से ठीक पहले राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने राज्य की स्थिति पर चिंता जताते हुए एक विवादित और कड़ा बयान दिया है। बुधवार को कोलकाता के भारतीय संग्रहालय (Indian Museum) में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति में “हिंसा और भ्रष्टाचार कैंसर का रूप ले चुके हैं”, जिन्हें समाज से पूरी तरह उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि पद संभालने के बाद उन्होंने बंगाल में कई चुनावों के दौरान होने वाली हिंसक घटनाओं को करीब से देखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 26 के विधानसभा चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं होगा। उनके अनुसार, बंगाल की महान विरासत को बचाने के लिए भ्रष्टाचार और चोरी की इस राजनीति को खत्म करना अनिवार्य है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ किए जाने के केंद्र के फैसले का उन्होंने स्वागत किया, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्र पर लगाए गए भेदभाव के आरोपों को उनका “व्यक्तिगत विचार” करार दिया। वोटर लिस्ट (SIR) विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप को उन्होंने सही कदम बताया। इसके साथ ही, हावड़ा के पिलखाना में हुई हत्या की घटना पर भी उन्होंने अपनी पैनी नजर होने की बात कही। राज्यपाल की इस “कैंसर” वाली टिप्पणी ने बंगाल की चुनावी राजनीति में नया भूचाल ला दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *