PAK vs SL: क्या फिर होगा ‘कुदरत का निजाम’? हार की कगार पर खड़ी पाकिस्तान कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल में!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में पाकिस्तान की राहें बेहद कठिन हो गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण धुल जाने और फिर इंग्लैंड के खिलाफ जीता हुआ मैच गंवाने के बाद, सलमान अली आगा की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। पाकिस्तान के पास अभी 2 मैचों में केवल 1 अंक है, और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें अब ‘चमत्कार’ की उम्मीद करनी होगी।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का पहला समीकरण यह है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। उन्हें यह दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी बचे दोनों मैच हार जाए। अगर कीवी टीम दोनों मैच हारती है, तो वे 1 अंक पर ही रह जाएंगे और पाकिस्तान 3 अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है।

यदि न्यूजीलैंड एक मैच जीत जाता है, तो मामला नेट रन-रेट (NRR) पर फंस जाएगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ न केवल जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपना रन-रेट बेहतर करना होगा। पिछले कुछ वर्षों से आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तान की किस्मत अक्सर दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रही है और 2026 में भी कहानी कुछ वैसी ही नजर आ रही है। क्या पल्लेकेले में श्रीलंका को रौंदकर पाकिस्तान फिर से वापसी कर पाएगा या बाबर-रिजवान की इस टीम को खाली हाथ घर लौटना होगा, यह आने वाले कुछ दिन तय करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *