मोदी का ‘इंस्टा’ ब्लास्ट! १०० मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के नंबर-१ नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता इस समय अपने चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने के बाद अब पीएम मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जहां अब तक दुनिया का कोई भी नेता नहीं पहुंच सका है। इंस्टाग्राम पर १० करोड़ (१०० मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले मोदी दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी लोकप्रियता अपनी इजराइल यात्रा के बीच पीएम मोदी ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (४.३२ करोड़) से दोगुनी से भी ज्यादा है। हकीकत तो यह है कि दुनिया के शीर्ष ५ अन्य नेताओं के कुल फॉलोअर्स को मिला दिया जाए, तो भी वे अकेले पीएम मोदी के बराबर नहीं टिकते। २०१४ में इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वाले मोदी ने पिछले १० वर्षों में युवाओं और वैश्विक नागरिकों के साथ डिजिटल माध्यम से गहरा जुड़ाव बनाया है।

इंस्टाग्राम पर कौन कहाँ (आंकड़े):

  • नरेंद्र मोदी: १० करोड़
  • डोनाल्ड ट्रंप: ४.३२ करोड़
  • प्राबोवो सुबियांतो (इंडोनेशिया): १.५० करोड़
  • लूला (ब्राजील): १.४४ करोड़
  • एर्दोगन (तुर्की): १.१६ करोड़

भारत में भी कोई टक्कर नहीं घरेलू राजनीति की बात करें तो पीएम मोदी के आसपास भी कोई अन्य नेता नजर नहीं आता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ १.६१ करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे और राहुल गांधी १.२६ करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ‘X’ (ट्विटर) पर १०.६२ करोड़ और फेसबुक पर ५.४० करोड़ फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी ने यह साबित कर दिया है कि वे न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि एक ग्लोबल डिजिटल आइकन भी बन चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *