उदयपुर में आज रश्मिका-विजय की सीक्रेट वेडिंग! पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी कपल को बधाई

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार आज राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर शहर से करीब ३० किलोमीटर दूर एक शानदार महल में यह जोड़ा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार रात को ही इस जोड़े को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

शादी का मेनू: दो राज्यों का संगम विजय और रश्मिका की शादी के खाने में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का खास स्वाद शामिल किया गया है। मेहमानों का स्वागत नारियल पानी से किया जा रहा है। खाने में मशहूर हैदराबादी दम बिरयानी, चिकन की खास डिश ‘नाटू कोडी पुलुसु’, गारेलू (मेडू वड़ा) और कीमा समोसा शामिल है। रश्मिका के गृह क्षेत्र कुर्ग के सम्मान में ‘कदंबट्टू’ और ‘पांडी करी’ भी परोसी जा रही है।

सांस्कृतिक परंपरा और जश्न स्टार कपल ने अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए केले के पत्ते पर भोजन परोसने का फैसला किया है। मिठाई में मशहूर ‘मैसूर पाक’ का स्वाद मेहमानों की जुबान पर रहेगा। शादी से पहले संगीत और हल्दी की रस्में पूरी हो चुकी हैं, जिसमें कपल के करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए। आज शादी संपन्न होने के बाद, ४ मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *