PF सब्सक्राइबर्स की चांदी! ७ लाख से ज्यादा निष्क्रिय खातों का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में भेजेगी सरकार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब उन लाखों निष्क्रिय (Inactive) खातों का पैसा वापस ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा, जो सालों से धूल फांक रहे थे। सरकार ने तय किया है कि ७.११ लाख निष्क्रिय खातों में जमा करीब ३०.५२ करोड़ रुपये सीधे संबंधित ग्राहकों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

बिना आवेदन के मिलेगा रिफंड श्रम मंत्रालय के अनुसार, जिन निष्क्रिय खातों में १,००० रुपये या उससे कम की राशि जमा है, उन्हें बिना किसी आवेदन के सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। इसके लिए खाताधारकों को EPFO ऑफिस जाने या कोई ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। यदि खाताधारक की मृत्यु हो गई है, तो यह राशि कानूनी उत्तराधिकारी को सौंप दी जाएगी।

खाता निष्क्रिय क्यों होता है? EPFO के नियमों के अनुसार, यदि किसी खाते में लगातार ३६ महीनों तक कोई योगदान जमा नहीं होता है, तो उसे ‘इन-एक्टिव’ घोषित कर दिया जाता है। अक्सर नौकरी बदलने या रिटायरमेंट के बाद लोग छोटी राशि को निकालने की जहमत नहीं उठाते, जिसके कारण करोड़ों रुपये सिस्टम में फंसे रह जाते हैं।

EPFO ३.०: ३ दिन में होगा भुगतान अगले वित्तीय वर्ष से ‘EPFO ३.०’ लॉन्च होने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत पीएफ क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया जाएगा। अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए हफ्तों इंतजार नहीं करना होगा; आवेदन करने के महज ३ दिनों के भीतर पैसा आपके खाते में होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *