वोटर लिस्ट से 58 लाख नाम गायब! ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर सीधा हमला, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची जंग

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची (Voter List) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भवानीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि करीब 58 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस साजिश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी हैं और उन्हें डर है कि 28 तारीख को जब अंतिम सूची आएगी, तो कई लोग मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।
ममता के इन आरोपों पर नंदीग्राम से पलटवार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने तीखे सवाल दागे। शुभेंदु ने कहा, “अगर सब कुछ पारदर्शी है, तो मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट जाने की जरूरत क्यों पड़ी?” उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे हर दिन लोकतंत्र की जीत की बात करते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि जनता इन्हें ‘झाड़ू मारकर विदा’ करे।
28 तारीख को होने वाले मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले बंगाल की राजनीति में ‘वोटर कार्ड’ सबसे बड़ा हथियार बन गया है। जहां मुख्यमंत्री इसे लोकतंत्र पर हमला बता रही हैं, वहीं विपक्ष इसे सत्ता पक्ष की बौखलाहट करार दे रहा है।