स्टीफन हॉकिंग का ‘आपत्तिजनक’ फोटो वायरल! एपस्टीन फाइल्स में नाम आने से विज्ञान जगत में हड़कंप

दुनिया के महानतम वैज्ञानिकों में शुमार स्टीफन हॉकिंग का नाम अब कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के ‘ब्लैक बुक’ में आने से विवादों में घिर गया है। हाल ही में एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें और दस्तावेज सामने आए हैं, जिन्होंने सबको चौंका दिया है। वायरल फोटो में हॉकिंग व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके दोनों तरफ बिकिनी पहने दो युवतियां खड़ी हैं। इस फोटो के सामने आते ही हॉकिंग के चरित्र पर सवाल उठने लगे हैं।

तथ्यों के अनुसार, यह तस्वीर 2006 की है जब हॉकिंग एक विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा लेने सेंट थॉमस गए थे। अमेरिकी प्रशासन द्वारा जारी किए गए 35 लाख दस्तावेजों से पता चला है कि एपस्टीन के निजी द्वीप ‘लिटिल सेंट जेम्स’ पर जाने वाले 21 वैज्ञानिकों में हॉकिंग भी शामिल थे। आरोप है कि इस द्वीप पर नाबालिगों का यौन शोषण किया जाता था और दुनिया की बड़ी हस्तियां वहां मेहमान बनकर आती थीं। फाइल्स में हॉकिंग के नाम का उल्लेख 250 से अधिक बार किया गया है।

हॉकिंग के परिवार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘अतिशयोक्ति’ करार दिया है। परिवार का कहना है कि फोटो में दिख रही महिलाएं हॉकिंग की देखभाल करने वाली नर्सें थीं, जो ब्रिटेन से उनके साथ गई थीं। परिवार ने याद दिलाया कि हॉकिंग 50 साल से अधिक समय तक मोटर न्यूरॉन बीमारी (ALS) से पीड़ित थे। वे न तो चल सकते थे और न ही खुद बोल सकते थे; वे पूरी तरह से वेंटिलेटर और वॉयस सिंथेसाइज़र पर निर्भर थे। परिवार के अनुसार, ऐसे शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाना हास्यास्पद और अपमानजनक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *