वायरल बंदर ‘पंच’ के खिलौने की मची धूम! 1,600 का सॉफ्ट टॉय अब 30 हजार में बिक रहा

जापान के इचिकावा चिड़ियाघर के नन्हे मकाक बंदर ‘पंच’ की इमोशनल कहानी ने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है। अपनी मां से ठुकराए जाने के बाद पंच ने जिस सॉफ्ट टॉय को अपना सहारा बनाया था, वह अब एक कीमती ब्रांड बन चुका है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, IKEA के ‘Djungelskog’ कलेक्शन का यह खिलौना, जिसकी असली कीमत करीब 1,650 रुपये ($20) थी, अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 29,000 रुपये ($355) तक की भारी कीमत पर बिक रहा है।

सोशल मीडिया पर पंच और उसके खिलौने के बीच का लगाव देखकर अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में इसकी मांग इतनी बढ़ गई कि स्टॉक खत्म हो गया। आलम यह है कि लोग इस साधारण से खिलौने को पाने के लिए 8,000 से 30,000 रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं। एक छोटे से जानवर की बेबसी और उसके खिलौने के प्रति प्यार ने इस सॉफ्ट टॉय को दुनिया का सबसे चर्चित प्रोडक्ट बना दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *