बंगाल चुनाव 2026: शून्य तोड़ने के लिए लेफ्ट का दांव, युवा चेहरों और दिग्गजों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सीपीआई(एम) ने अपनी रणनीतियां तैयार कर ली हैं। पिछले तीन चुनावों में एक भी सीट न जीत पाने वाली वामपंथी पार्टी इस बार ‘शून्य’ का कलंक मिटाने के लिए युवा नेताओं पर भरोसा जता रही है। खबर है कि मशहूर अभिनेता बादशाह मोइत्रा को सिंगूर से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि दिग्गज नेता सुजन चक्रवर्ती फिर से अपने पुराने क्षेत्र जादवपुर से ताल ठोकेंगे।

संभावित उम्मीदवार:

  • मीनाक्षी मुखर्जी: उत्तरपाड़ा
  • दीप्सिता धर: बाली
  • सृजन भट्टाचार्य: कस्बा (शतरुप घोष की जगह)
  • शतरुप घोष: दमदम उत्तर
  • ऐश़े घोष: जामुड़िया (आसनसोल)
  • कौस्तभ चटर्जी: बेहाला पश्चिम
  • सायरा शाह हलीम: एंटाली

पार्टी नेतृत्व इस बार 150 के करीब सीटों पर लड़ने की योजना बना रहा है, जिसमें युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। मोहम्मद सलीम और विकास रंजन भट्टाचार्य जैसे बड़े चेहरों के निर्वाचन क्षेत्रों पर भी अंतिम चर्चा जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *