खिदिरपुर हादसा: सुरक्षाकर्मियों के साथ खुद बचाव में उतरे फिरहाद हकीम, सोशल मीडिया पर मिली वाहवाही

कोलकाता के मेयर और स्थानीय विधायक फिरहाद हकीम ने एक बार फिर अपनी मानवीयता से लोगों का दिल जीत लिया है। खिदिरपुर से गार्डन रीच की ओर जाते समय एक दंपत्ति बाइक से संतुलन खोकर सड़क पर गिर गया था। उसी समय वहां से गुजर रहे फिरहाद हकीम ने जैसे ही हादसा देखा, तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई।

हादसे में घायल महिला की हालत खराब थी और वह बार-बार बेहोश हो रही थी। मेयर ने बिना समय गंवाए अपने सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें उठाया और अपनी ही सरकारी गाड़ी से दंपत्ति को पास के चिकित्सा केंद्र भेजा। बाद में मेयर ने कहा, “इसमें कुछ भी असाधारण नहीं है। सड़क पर किसी को घायल देखकर कोई भी सामान्य इंसान यही करता। मेरे सामने यह हुआ, इसलिए मैंने मदद की।” मेयर के इस नेक काम की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *