यू-ट्यूबर की रहस्यमयी मौत! मां को आखिरी मैसेज— ‘आई लव यू’, डायरी में लिखा टूटे दिल का दर्द

हैदराबाद में रहने वाली 21 वर्षीय यू-ट्यूबर और बीएससी छात्रा बोनु कोमाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सोमवार को कोमाली का शव उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला। मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली कोमाली पिछले 11 महीनों से हैदराबाद में अकेली रहकर पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस को शक है कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 3 साल पुराने रिश्ते के टूटने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
मरने से पहले कोमाली ने कुवैत में रहने वाली अपनी मां को आखिरी संदेश भेजा, जिसमें लिखा था, “मां, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।” जब मां का फोन नहीं लगा, तो उनकी सहेली ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर का मंजर देखकर दंग रह गई। पुलिस को कोमाली की डायरी मिली है, जिसमें उन्होंने अपने अधूरे प्यार और अकेलेपन का जिक्र किया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।