‘एपस्टीन फाइल्स’ का धमाका! जांच शुरू होते ही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष का इस्तीफा

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर जारी ‘एपस्टीन फाइल्स’ ने अब ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ (WEF) में बड़ा बदलाव ला दिया है। एपस्टीन के साथ कथित करीबी और ईमेल संपर्कों की जांच शुरू होते ही WEF के अध्यक्ष और सीईओ बोर्गे ब्रेंडे (Børge Brende) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्गे और एपस्टीन के बीच तीन बार डिनर मीटिंग हुई थी और उनके बीच कई ईमेल और टेक्स्ट मैसेज साझा किए गए थे।

गुरुवार को अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए बोर्गे ने कहा कि वह संस्था के सुचारू कामकाज के लिए पद छोड़ रहे हैं। WEF के बोर्ड ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए थे। बोर्गे के जाने के बाद एलोइस ज़ुइंगी (Alois Zwinggi) को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का नाम भी उछला है, जिसके लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *