ममता बनर्जी का ‘सीधे मुख्यमंत्री’ इंस्टाग्राम पेज हैक! साइबर हमले से मचा हड़कंप, जांच शुरू

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई जन-संपर्क सेवा ‘सीधे मुख्यमंत्री’ (Sorasori Mukhyomantri) का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह के बीच इस अकाउंट का एक्सेस हासिल कर कुल 47 अनाधिकृत मैसेज भेजे और दो स्टोरीज भी अपलोड कीं।
पुलिस के अनुसार, हैकिंग दो चरणों में हुई। हैकर्स ने इस अकाउंट का इस्तेमाल कर ‘एगिये बांग्ला’ और पुलिस विभागों के आधिकारिक पेजों को भी संदेश भेजे। संबंधित एजेंसी का दावा है कि यह अकाउंट केवल तीन अधिकृत डिवाइसों से ही संचालित किया जाता था, फिर भी सुरक्षा घेरा कैसे टूटा, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद तुरंत पासवर्ड बदल दिया गया है और सभी डिजिटल साक्ष्य विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अब आईपी एड्रेस के जरिए हैकर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है।