दिल्ली बनाम हिमाचल पुलिस! दिन भर के ड्रामे के बाद 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले गई पुलिस
February 26, 2026

दिल्ली में आयोजित ‘AI Impact Summit’ के दौरान शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार 3 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। आरोपी—सौरभ सिंह, सिद्धार्थ अवधूत और अरबाज खान—को बुधवार को हिमाचल के रोहरू स्थित एक रिसॉर्ट से हिरासत में लिया गया था।
हिमाचल पुलिस ने तर्क दिया कि दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया। शिमला पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर दिल्ली पुलिस की गाड़ी रोकी और आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया। लंबी कानूनी बहस के बाद, स्थानीय अदालत ने रात 1 बजे दिल्ली पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दे दी। आरोपियों का अंबाला सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया।