बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार के सदस्य बीजेपी में शामिल! बंगाल में ‘वंदे मातरम’ के साथ बदलाव की हुंकार

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बंगाल में एक बड़ा प्रतीकात्मक कदम उठाया है। साहित्य सम्राट बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार के सदस्य और श्रम विभाग के पूर्व अधिकारी सुमित्र चट्टोपाध्याय गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। साल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उनका स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होते ही सुमित्र ने राज्य की ‘युवाश्री’ योजना और बेरोजगारी के मुद्दों पर ममता सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बंगाल के विकास के लिए भाजपा के साथ जुड़ना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बंकिम चंद्र के परिवार के सदस्य का जुड़ना उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो बंगाल में वास्तविक परिवर्तन चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *