हुगली के घाटों पर चमकती कोलकाता की खूबसूरती! नदी में तैरती नावें और विद्यासागर सेतु का अद्भुत नजारा

हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा का यह घाट इन दिनों पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ से विद्यासागर सेतु (द्वितीय हुगली सेतु) का भव्य दृश्य दिखाई देता है। शाम के समय जब पुल की लाइटें गंगा के पानी में अपनी चमक बिखेरती हैं, तो ऐसा लगता है मानो कोलकाता शहर अपनी पूरी भव्यता के साथ मुस्कुरा रहा हो। नदी में तैरती छोटी-छोटी नावें ‘केया’ के पत्तों की तरह प्रतीत होती हैं, जो इस दृश्य को और भी सुंदर बनाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *