नंबर १ बैटर और ४ मैच में ४ बार जीरो! अभिषेक शर्मा के फ्लॉप शो पर भड़के वीरेंद्र सहवाग

टी-२० वर्ल्ड कप में नंबर १ बल्लेबाज बनकर आए अभिषेक शर्मा के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। ग्रुप स्टेज के चार मैचों में उनके बल्ले से महज १५ रन निकले हैं, जिसमें तीन बार वह शून्य पर आउट हुए। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अभिषेक की इस खराब फॉर्म को देखते हुए अब दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें टीम से बाहर करने की सलाह दे दी है।

सहवाग का मानना है कि अभिषेक को फिलहाल आराम देना चाहिए और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिलना चाहिए। सहवाग ने कहा, “अगर मैं चयनकर्ता होता, तो अभिषेक को ब्रेक देकर संजू सैमसन को खिलाता। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच भारत के लिए सेमीफाइनल की राह तय करने जैसा है। इस अहम मोड़ पर फॉर्म के आधार पर ही टीम चुननी चाहिए, किसी के नाम पर नहीं।”

अभिषेक ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ २० गेंदों में ६८ रन कूटकर तहलका मचाया था, लेकिन अगली ६ पारियों में वह ४ बार जीरो पर आउट हुए। सहवाग के अनुसार, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को सुझाव दिया है कि वे जीत के लिए टीम में जरूरी बदलाव करने से न हिचकें, क्योंकि हार का मतलब सीधे वर्ल्ड कप से विदाई होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *