मासूम की खेल-खेल में मौत! 9 साल की छात्रा को आया हार्ट अटैक, 4 महीने पहले भाई की भी ऐसे ही गई थी जान!

राजस्थान के गोटान स्थित एक निजी स्कूल से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। स्कूल के मैदान में अपने दोस्तों के साथ खेल रही 9 साल की एक बच्ची की अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से मौत हो गई। 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस मासूम की मौत ने न केवल स्कूल प्रशासन बल्कि डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे की है। स्कूल की प्रार्थना सभा (Prayer Room) शुरू होने से पहले बच्चे मैदान में खेल रहे थे। तभी अचानक बच्ची ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की और बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया।

इस घटना का सबसे डरावना पहलू यह है कि ठीक 4 महीने पहले इस बच्ची के बड़े भाई की भी इसी तरह मौत हुई थी। पिछले साल 9 सितंबर को उसका भाई घर पर खेलते समय अचानक गिर गया था और अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसे हार्ट अटैक आया था। एक ही परिवार के दो बच्चों की इस तरह आकस्मिक मृत्यु से इलाके में मातम पसरा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र के बच्चों में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले एक गंभीर चेतावनी हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी 14 साल के एक छात्र मोहित की दौड़ते समय मौत हो गई थी। लखनऊ और लोधीनगर से भी ऐसी ही दुखद खबरें आई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ अब बच्चों में बढ़ती इस हृदय संबंधी समस्या के पीछे के कारणों की जांच करने पर जोर दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *