सैंथिया स्टेशन के पास बम मिलने से हड़कंप! रेल पटरी के किनारे मिले जिंदा बम, थमी ट्रेनों की रफ्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन के पास भारी मात्रा में जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना तब सामने आई है जब हाल ही में कटवा-अजीमगंज ट्रेन में आग लगने की घटना ने रेल सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। रेलवे पुलिस के मुताबिक, पटरियों के किनारे एक धान के खेत में ७ से ८ जिंदा बम छिपाकर रखे गए थे।

बम मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी और सैंथिया पुलिस मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे में रोशनी का इंतजाम कर तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए पूरी तरह रोक दिया गया था। पूर्व रेलवे ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की जान जोखिम में न डालते हुए बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को बुलाया गया और बमों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया।

हाल के दिनों में रेल हादसों और आगजनी की खबरों के बीच पटरियों के पास बम मिलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये बम वहां किसने और किस मकसद से रखे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *