वर्ल्ड कप में अस्तित्व की लड़ाई! जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 बड़े बदलावों के साथ उतरेगी टीम इंडिया?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की करारी हार ने टीम इंडिया के आत्मविश्वास को हिलाकर रख दिया है। कल जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मैच बन गया है। अगर भारत यह मैच हारता है, तो विश्व चैंपियन का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। इसी तनाव के बीच बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने टीम में कम से कम 3 बदलावों के संकेत दिए हैं।
फ्लॉप सितारों पर गिरेगी गाज: पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का बल्ला खामोश रहा है। कोटक के बयानों से लग रहा है कि तिलक की जगह संजू सैमसन को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है। संजू ने नेट्स पर काफी पसीना बहाया है। वहीं, पिछले मैच में अक्षर पटेल को बाहर रखना टीम को भारी पड़ा था, इसलिए वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
रिंकू सिंह की फिटनेस पर नजर: फिनिशर रिंकू सिंह को लेकर कोटक ने कहा कि वह टीम के अहम हिस्सा हैं और उम्मीद है कि वह कल तक वापसी कर लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि रिंकू प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं। भारत की नजरें न केवल अपनी जीत पर, बल्कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मैच पर भी टि