बांग्लादेश में महिलाओं पर जुल्म! ढाका यूनिवर्सिटी के सामने छात्राओं को दी ‘गाली’, पहनावे पर हुआ विवाद!

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बावजूद शांति बहाल होती नहीं दिख रही है। हाल ही में ढाका विश्वविद्यालय (DU) के परिसर में दो छात्राओं के साथ उनके पहनावे को लेकर हुई बदसलूकी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर जमात समर्थकों को छात्राओं के साथ मारपीट करते और उन्हें अपशब्द कहते देखा जा सकता है।

घटना बुधवार सुबह की है जब दो छात्राएं नाजीरा बाजार में सेहरी खाकर टीएससी (TSC) पहुंची थीं। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनके कपड़ों को ‘पश्चिमी’ बताकर उन पर हमला कर दिया। वीडियो में हमलावर बांस की लाठी लिए एक महिला को लात मारने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि उन्हें सरेआम ‘वेश्या’ कहा गया और उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया। एक पीड़ित ने रोते हुए सवाल किया, “क्या ढाका विश्वविद्यालय का कोई छात्र मुझ पर हाथ उठा सकता है? क्या मैं इस देश की नागरिक नहीं हूँ?”

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ३ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रॉक्टर सैफुद्दीन अहमद के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक चार आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमें शाहरियर इस्लाम तुषार और रकीब अहमद सोहन शामिल हैं। ५ अगस्त के बाद से ही ढाका विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *