बूमराह की धार या वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स? कोलकाता में छिड़ेगी रनों की जंग

क्रिकेट की मक्का कहे जाने वाले ईडन गार्डन्स में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है। सुपर-8 के इस अहम मैच में दोनों ही टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी है, लेकिन वेस्टइंडीज के शाई होप, हेटमायर और रोवमैन पॉवेल जैसे पावर हिटर्स को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

पिच का मिजाज: अनुभवी क्यूरेटर सुजन मुखर्जी के अनुसार, ईडन की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होगी और यहां अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा। शाम के समय ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा फॉर्म में लौट आए हैं, जो टीम के लिए बड़ी राहत है।

मनोरंजन का तड़का: मैच के दौरान दर्शकों के लिए ‘लेजर शो’ का आयोजन किया गया है और हालिया सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों से पूरा स्टेडियम गूंजेगा। स्टेडियम के बाहर टिकटों की मारामारी और कालाबाजारी इस बात का सबूत है कि कोलकाता में क्रिकेट को लेकर दीवानगी किस हद तक है। 10 साल पुराने हिसाब चुकता करने के लिए गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की सेना पूरी तरह तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *