ईरान-इजरायल युद्ध: खमेनेई का घर तबाह, क्या मारे गए सुप्रीम लीडर? १००० से ज्यादा मौतें
मध्य पूर्व (Middle East) में युद्ध की भीषण आग लग चुकी है। १ मार्च २०२६ की सुबह इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू कर दिया। तेहरान में हुए सिलसिलेवार धमाकों में अब तक १००० से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। सबसे बड़ी खबर ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खमेनेई को लेकर आ रही है। इजरायली सेना ने सैटेलाइट इमेज जारी कर दावा किया है कि खमेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के आवास पूरी तरह से जमींदोज कर दिए गए हैं। हालांकि, खमेनेई के जीवित होने पर अभी भी रहस्य बना हुआ है।
इस भीषण युद्ध के बीच दुबई में फंसे भारतीय सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु और अभिनेत्री सोनल चौहान दुबई में अटकी हुई हैं क्योंकि ईरान ने दुबई पर ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। बुर्ज खलीफा को खाली करा लिया गया है और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पाम जुमेराह और कई रिहायशी इलाकों में ईरानी ड्रोन गिरने की खबरें हैं।
ईरान ने भी ‘ऑपरेशन फतह खैबर’ के जरिए अमेरिका को करारा जवाब दिया है। कतर, बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान ने ५००० किलोमीटर मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन करके ही दम लेंगे। भारत ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की है। एयर इंडिया और इंडिगो ने मध्य पूर्व की सभी सेवाएं बंद कर दी हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है।