खामेनेई जीवित हैं! मौत की खबरों को तेहरान ने किया खारिज, अमेरिका-इजरायल को दी सीधी चेतावनी

मध्यपूर्वी एशिया में युद्ध की ज्वाला भड़क उठी है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर चल रही अफवाहों पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास आराघची ने विराम लगा दिया है। इजरायली मीडिया के दावों को झूठा बताते हुए आराघची ने कहा, “सर्वोच्च नेता पूरी तरह स्वस्थ हैं और देश का नेतृत्व संभाल रहे हैं। स्थिति पूरी तरह हमारे नियंत्रण में है।”

अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का प्रहार ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कतर और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री ने संकेत दिया कि वे संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहते, लेकिन अगर हमला नहीं रुका, तो वे पीछे भी नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के पास ऐसे हथियार हैं जिन्हें दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा है।

बड़े अधिकारियों की मौत का सस्पेंस रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर के मारे जाने की खबर है, हालांकि ईरान ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस तनाव के कारण एयर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें स्थगित कर दी हैं। अब देखना यह है कि क्या कूटनीति इस जंग को रोक पाती है या मिडिल ईस्ट एक भीषण विनाश की ओर बढ़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *