सावधान! ज्यादा पेनकिलर कहीं आपका लिवर न कर दे फेल, बाबा रामदेव ने बताया आयुर्वेद का वैज्ञानिक समाधान

शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लिवर आज सिंथेटिक दवाओं और प्रदूषण की मार झेल रहा है। पतंजलि आयुर्वेद ने अब वैज्ञानिक शोध के जरिए सिद्ध किया है कि आयुर्वेद न केवल सुरक्षित है बल्कि गंभीर लिवर डैमेज (DILI) को ठीक करने में भी सक्षम है। बाबा रामदेव के अनुसार, पतंजलि की दवाएं कड़ी सुरक्षा और प्रभावकारिता (Efficacy) जांच के बाद ही मरीजों तक पहुंचती हैं।
रिसर्च के नतीजे: चूहों और मानव लिवर कोशिकाओं पर किए गए शोध में पाया गया कि कार्बन टेट्राक्लोराइड जैसे घातक रसायनों से होने वाले नुकसान को ‘सर्वकल्प क्वाथ’ और ‘लिवोग्रिट’ ने पूरी तरह नियंत्रित किया। यह दवा न केवल कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड को कम करती है, बल्कि जोंडिस (पीलिया) के समय बढ़े हुए बिलीरुबिन को भी नियंत्रित करती है। पतंजलि का लक्ष्य भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ विश्व पटल पर स्थापित करना है।