लौट आया असली किंग! १७ मार्च को लॉन्च होगी नई Renault Duster, मात्र २१,००० में बुकिंग शुरू
March 1, 2026

रेनॉल्ट इंडिया की सबसे चहेती एसयूवी ‘डस्टर’ एक बार फिर भारतीय सड़कों पर राज करने आ रही है। १७ मार्च को इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग होगी। नई डस्टर को बेहद आधुनिक और आक्रामक लुक दिया गया है। इसमें १८-इंच के अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड टेल लैंप्स दिए गए हैं।
दमदार फीचर्स और सुरक्षा: गाड़ी के अंदर १०.১-इंच का टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे। सुरक्षा के लिहाज से इसमें लेवल-२ ADAS, ३६०-डिग्री कैमरा और ६ एयरबैग्स दिए गए हैं। इसकी सीधी टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और टाटा सिएरा से होगी।