ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत से गमगीन लद्दाख; काले झंडों और नारों के साथ सड़कों पर उतरे हजारों लोग!

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत की खबर मिलते ही लद्दाख के कारगिल जिले में तनाव और शोक का माहौल है। रविवार सुबह से ही कारगिल की पहाड़ी सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी उतर आए। शिया बहुल इस इलाके में लोग खामेनेई की तस्वीरों और काले झंडों के साथ विरोध मार्च निकाल रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘इजरायल मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया। स्थानीय लोगों के लिए खामेनेई एक बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक थे। कारगिल के सांसद मोहम्मद हनीफा जान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘बर्बर’ करार दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, हालांकि प्रदर्शन अब तक शांतिपूर्ण रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *