मिडिल ईस्ट में महाजंग का साया! सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित, सात देशों में छात्र परेशान!

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़े भीषण युद्ध का असर अब भारतीय छात्रों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। मध्य पूर्व में बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए सीबीएसई (CBSE) ने खाड़ी देशों के ७ देशों में होने वाली १०वीं और १२वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। सोमवार, २ मार्च को होने वाले सभी पेपर रद्द कर दिए गए हैं।

बोर्ड के अनुसार, यह फैसला ईरान, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सीबीएसई स्कूलों के लिए लिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। १७ फरवरी से शुरू हुई परीक्षाओं पर युद्ध के बाद संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गुरुवार और उसके बाद की परीक्षाओं पर फैसला मंगलवार को स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। बोर्ड ने अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *