सावधान 1 मार्च से बदल रहे हैं वॉट्सऐप और टेलीग्राम के इस्तेमाल के नियम
March 1, 2026

साइबर धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए सरकार 1 मार्च से ‘सिम बाइंडिंग’ नियम लागू कर रही है। नए नियमों के तहत यदि आपके फोन में वह सिम कार्ड सक्रिय नहीं है जिससे अकाउंट बनाया गया है, तो वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे ऐप काम करना बंद कर देंगे। दूरसंचार विभाग द्वारा दी गई 90 दिनों की समय सीमा 28 फरवरी को समाप्त हो रही है, जिसके बाद यह अनिवार्य बदलाव प्रभावी होगा।
सुरक्षा के मद्देनजर अब डेस्कटॉप और वेब वर्जन भी हर छह घंटे में अपने आप लॉग आउट हो जाएंगे। दोबारा लॉग इन करने के लिए क्यूआर कोड या फोन आधारित वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुष्टि की है कि डिजिटल सुरक्षा और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए इस समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, जिससे उपयोगकर्ताओं की पहचान सुनिश्चित करना आसान होगा।